झारडा: डूंगरखेड़ी शनि मंदिर में चोरी: 2 महीने बाद भी खुलासा नहीं, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
Jharda, Ujjain | May 28, 2026 ग्राम डूंगरखेड़ी स्थित प्राचीन शनि मंदिर में 18 मार्च को हुई दान पेटी चोरी की घटना का आज तक खुलासा नहीं हो पाया है। रुपए से भरी दान पेटी चोरी होने के बाद पूरे गांववासियों ने एकजुट होकर थाना राघवी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन करीब दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्च से लेकर अब तक चार से पांच बार गांव के लोग थाने