हरदोई: हरदोई के 100 बेड अस्पताल में नवजात शिशुओं को लेकर किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन
Hardoi, Hardoi | Mar 7, 2024 100 बेड अस्पताल में नवजात शिशुओं को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे टेढ़े मेढे पंजों से ग्रसित बच्चों को निशुल्क ब्रेसेज उपलब्ध कराया गए। डॉक्टर मुरलीधर ऑर्थोपेडिक सर्जन ने बताया कि जन्मदोष के समय कई बच्चे ह्रदय, मस्तिष्क, पैर से कमज़ोर होते है। इसको क्लबफुट बोलते है जो जन्मजात विकृति है। जिससे कि हर 800 में एक बच्चा प्रभावित होता है।