भंडरा: हूल क्रांति आदिवासी स्वाभिमान और अधिकारों की ऐतिहासिक लड़ाई का प्रतीक है, झामुमो जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद।
झामुमो जिला समिति, लोहरदगा द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद के नेतृत्व में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो सहित हूल क्रांति के सभी वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अद्वितीय बलिदान और संघर्ष को याद किया गया।