कांगड़ा: कांगड़ा के अरला देहरा पंचायत तरसुह में पुलिस ने एक व्यक्ति से 26 ग्राम चिट्टा व नकदी की बरामदगी की, मामला दर्ज-एसपी
Kangra, Kangra | Nov 6, 2024 कांगड़ा पुलिस ने कुख्यात चिट्टा तस्कर पवन कुमार निवासी अरला देहरा पंचायत तरसुह को 26 ग्राम चिट्टे के साथ उसकाे उसके घर से गिरफ्तार किया। मामले की जानकारी बुधवार काे साढ़े चार बजे एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने दी। उन्हाेंने बताया कि पवन कुमार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले ही पुलिस थाना कांगड़ा में पांच मुकदमे दर्ज हैं।