कांगड़ा: कांगड़ा के श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने नवाया शीश, लिया मां का आशीर्वाद
Kangra, Kangra | Nov 5, 2024 नगरकोट माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार काे साढ़े तीन बजे माता के दरवार में पहुंचे और माता के आगे नतमस्तक हुए। मंदिर के पुजारी उमेश शर्मा ने विधिवत पूजा अर्चना करवा कर मंदिर के इतिहास बारे जानकारी दी। इस दौरान ट्रस्टी पंडित अशोक हिमाचली ने उन्हें माता की चुनरी व फोटो देकर सम्मानित किया।