बारां: शिक्षा एवं पंचायतराज मंत्री मदन दिलावर ने मिनी सचिवालय सभागार में ली समीक्षा बैठक, योजना और स्वच्छता पर दिया विशेष जोर
Baran, Baran | Apr 12, 2025 राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय सभागार में अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।