खरगापुर: फुटेर चक्र दो गांव के पास पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोग घायल, एक की हालत गंभीर
फुटेर चक्र दो गांव के पास तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। कुड़ीला गांव निवासी कृष्णकांत नाम का व्यक्ति एक युवक और एक किशोरी के साथ बाइक से पलेरा से अपने गांव की ओर जा रहाथा, रास्ते में फुटेर चक्र दो गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे तीनों लोग घायल हो गए। घायल कृष्णकांत की हालत गंभीर बताई जा रही है।