खरगापुर: खरगापुर थाना पुलिस ने लगभग 64,000 रुपये कीमत का गांजा जब्त किया, मामला दर्ज
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सभी थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत इलाकों में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खरगापुर थाना पुलिस द्वारा लगभग 64000 कीमती अवैध गांजा जप्त किया गया। आरोपी सुखदायल के विरुद्ध अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है