कनवास: घाटोली गांव में जंगल से भटककर घुसा सांभर, ग्रामीणों में फैली दहशत
Kanwas, Kota | Jan 24, 2025 घाटोली गांव में शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे एक जंगली जानवर के घुसने से अफरा तफरी का माहौल बन गया। अचानक गांव में घुसे जानवर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। इस दौरान जानवर को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गए। वही लोगो की हलचल देख जानवर घबराकर इधर उधर भागने लगा। इसके बाद ग्रामीणों ने दरा मुकुन्दरा वन विभाग के अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी।