कनवास: दाबादेह हाइवे पर चलती बाइक अनियंत्रित होकर फिसली, 2 व्यक्ति गंभीर घायल
Kanwas, Kota | Jan 23, 2025 दाबादेह हाइवे 52 पर चलती बाइक के सड़क पर फिसलने से 2 व्यक्ति गम्भीर घायल हो गए। दुर्घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। बाइक सवार झालावाड़ से कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक चलती बाइक अनियंत्रित होकर करीब 20 फिट तक फिसलते हुई गिर गई। जिस पर सवार 47 वर्षीय देवलाल और 52 वर्षीय रामलाल घायल हो गए। दोनों घायल दरा के नजदीक नयागांव के निवासी है।