कनवास: बोरिना में भागवत महापुराण कथा की शुरुआत, जल यात्रा निकाली गई
Kanwas, Kota | Jan 25, 2025 बोरिना गांव में ग्राम वासियों के सहयोग से निर्माणाधीन लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर परिसर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू की गई। इस दौरान शनिवार शाम 4 बजे जल यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रोताओं ने भाग लिया। यात्रा लक्ष्मी नाथ भगवान मंदिर से शुरू की गई। जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची।