कोरांव: कोरांव में संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 364 शिकायतों में से 6 का हुआ निस्तारण, कार्यक्रम की अध्यक्षता की एसडीएम ने
शनिवार को कोरांव तहसील परिसर के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कार्यक्रम में कुल 364 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से केवल 6 राजस्व संबंधी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष सभी शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।