छाता: छाता शुगर मिल को चालू करने के लिए किसानों का समर्थन लगातार बढ़ रहा, वाहनों के साथ पहुंचे ग्रामीण
Chhata, Mathura | Sep 10, 2026 छाता। छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर किसानों और पूर्व सैनिकों का धरना लगातार जारी है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से ग्रामीण गन्ना एवं अन्य वाहनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।