टांडा खुर्द में श्रीओंकारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के आयोजक शरद बाजपेई ने सभी का स्वागत किया। होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि अखण्ड हिन्दू वाहिनी के संस्थापक रुद्र त्रिपाठी वीरू रहे।