जगदलपुर: मूसलाधार बारिश से धरमपुरा में सड़क डूबी, लगा लंबा जाम, ट्रैफिक पुलिस ने खुलवाया
शनिवार शाम 7 बजे हुई मूसलाधार बारिश से धरमपुरा में बिनाका मॉल के सामने नाले का पानी सड़क पर आ गया। जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई। सड़क में बहता पानी की वजह से आवागमन कर रहे वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा जिसकी वजह से दोनों ओर से लंबा जाम लग गया।