जगदलपुर: नगर निगम जगदलपुर ने आवारा मवेशियों पर की कार्रवाई, पकड़े गए मवेशियों को भेजा गया कांजी हाउस
नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा शहर की सड़कों पर आवारा छोड़ी गई गौधन को पकड़कर कांजी हाउस में भेजने की कार्रवाई शनिवार शाम 5 बजे से प्रारंभ कर दी गई है। इस अभियान के तहत अब तक 12 गौधन को सुरक्षित रूप से कांजी हाउस ले जाया गया है। नगर पालिका निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे के दिशा निर्देश पर आवारा मवेशियों को पड़कर कांजी हाउस भेजने की कार्रवाई की जा रही है।