फर्रुखाबाद: घर से दवा लेने निकली महिला लापता, पांचाल घाट गंगा नदी में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
थाना कादरी गेट क्षेत्र के पांचाल घाट गंगा नदी में एक माही का शव उतराता मिला। पुलिस अस्पताल लेकर आई जहां डॉक्टर ने परीक्षण कर रविवार दोपहर 12:46 PM पर शव को मोर्चरी में रख दिया। मृतका की पहचान मिथलेश राजपूत 48 वर्ष पत्नी वेदराम के तौर पर हुई।मृतका के एक पुत्र और पुत्री है।सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।