डिंडौरी जिले के शाहपुर कस्बा में दो दिवसीय मड़ई मेला का आयोजन हुआ जहां पहले दिन चंडी पूजन करते हुए ग्रामीणों ने मड़ई मेला का शुभारंभ किया तो वहीं दूसरे दिन आज शुक्रवार शाम 5:00 बजे भारी संख्या में ग्रामीण महिला पुरूषो ने मड़ई मेला में पहुंचकर समानों कि खरीदारी करते हुए तो वही बच्चों ने झूला झूल कर और मिठाइयां खिलौने खरीदते हुए मड़ई मेला का आनंद लिया।