गुमला: बड़ाइक मुहल्ले में अधिवक्ता के मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में भीषण आग लगी, सामान जलकर खाक
Gumla, Gumla | Aug 12, 2026 शहर के बड़ाइक मुहल्ला स्थित अधिवक्ता शीला सिंह के मकान और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में बुधवार की सुबह अचानक आग लग गई। घनी आबादी वाले इलाके में आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय निवासी सह पूर्व वार्ड पार्षद ललिता गुप्ता ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बताया गया कि सूचना के करीब एक घंटे बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।