रामानुजगंज शनिवार जिला जेल में हत्या के आरोप में 42 वर्षीय विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विष्णु कुमरिया उम्र 42 वर्ष के रूप में हुई है, जो पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सीतारामपुर पाट में 15 नवंबर 2023 को हुए हत्या प्रकरण में आरोपी था।