घाटशिला विधायक सोमेश चन्द्र सोरेन ने आदिवासी समाज एवं आदिम जनजाति के सबर समाज की मांग को पूरा करते हुए विभिन्न पंचायतों के ग्रामीणों को पारंपरिक वाद्य यंत्र भेंट किए। पूर्व शिक्षा मंत्री स्व.रामदास सोरेन की धर्मपत्नी सूरजमनी सोरेन ने फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के टुमांगकोचा टोला में आदिम जनजाति के सबर एवं बिरहोर समुदाय को दो सेट मांदर प्रदान किए।