सहजनवा: गीडा में बढ़ते प्रदूषण के खिलाफ प्रदर्शन से पहले पुलिस ने सपा नेत्री काजल निषाद समेत कई नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
गोरखपुर में गीडा क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के विरोध में प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले मंगलवार देर रात समाजवादी पार्टी की नेता और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। काजल निषाद बुधवार को सहजनवा रेलवे स्टेशन के पास सपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करने वाली थीं। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया।