हथुआ: मीरगंज पुलिस ने गाली गलौज व मारपीट के मामले में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मीरगंज थाना में गाली गलौज व मारपीट के मामले में दर्ज कांड संख्या 33/25 के अभियुक्त मीरगंज के छाप गाँव निवासी अवनिश ठाकुर, और विशाल ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार दोपहर 1:48 बजे गोपालगंज पुलिस ने इसकी जानकारी साझा की। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.