अतरी: अतरी विधायक ने मैट्रिक में अच्छे अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
अतरी प्रखंड क्षेत्र के मौलानगर बाजार में शनिवार को अनुमंडल टॉपर रवि कुमार को मार्गदर्शन कोचिंग में सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने 400 प्लस जितने भी बच्चे मार्क्स लाए थे उनको कप डायरी कलम देकर सम्मानित किया। विधायक ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किया उन्होंने कहा कि आप लोग की मेहनत के बदौलत है इतना अच्छा मार्क्स आया है।