अशोकनगर। देहात थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 5 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब के साथ पकड़ा है। पुलिस के अनुसार धर्मपाल सिंह यादव पुत्र जगराम सिंह यादव निवासी डोंगर, हाल निवासी धर्मकांटे के पीछे अशोकनगर, जाट होटल के पीछे खुले स्थान पर अवैध रूप से शराब लेकर मिला।