घाटमपुर: फायर स्टेशन पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
घाटमपुर क्षेत्र के फायर स्टेशन पर गुरुवार दोपहर 2बजे जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें डीआईजी विपिन टाडा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।डीआईजी विपिन टाडा ने उपस्थित लोगों को आग से बचाव के तरीकों और आपातकालीन सेवाओं के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव,उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह मौजूद रहे।