ललितपुर: जिलाधिकारी ने सचल विज्ञान बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, जनपद में विज्ञान के प्रति जागरूकता आएगी
आई आई टी द्वारा निर्मित एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में हो रहे विकास के प्रति विद्यार्थियों एवं आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सचल विज्ञान बस का संचालन 17 अगस्त से 31 अगस्त तक विद्यार्थियों को लाभान्वित करेगी।