हुसैनाबाद: नाली की सफाई के बाद सड़क पर पसरी गंदगी, छह दिन से कचरा उठने का इंतजार।
हुसैनाबाद नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर पंचायत की ओर से बीते शनिवार को नाली की सफाई कराई गई थी, लेकिन नाली से निकाले गए कचरे को सड़क किनारे ही छोड़ दिया गया। छह दिन बीत जाने के बाद भी कचरे का उठाव नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि नाली की सफाई के दौरान निकाले गए कचरे को सड़क