प्रतापगढ़: सूर्यगढ़ जगन्नाथ गांव में एक व्यक्ति पर लगा ईंटें चोरी करने का आरोप, कोंहडौर पुलिस को दिए गए जांच के निर्देश
कोंहडौर थाना क्षेत्र के सूर्यगढ़ जगन्नाथ गांव में गुरुवार शाम 7:00 बजे एक व्यक्ति पर ईटें चोरी कर ले जाने का आरोप लगा है। आरोप है कि अस्पताल में बची ईटों को एक व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था तभी ग्रामीणों ने पड़कर वीडियो बना लिया। वही वीडियो वायरल होने पर उच्च अधिकारियों ने कोंहडौर पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।