सिहोरा: ध्वनि पैलेस में कराओके ग्रुप सिहोरा ने नागमों की शानदार प्रस्तुति दी
सिहोरा स्थित ध्वनि पैलेस में रविवार शाम 7:00 बजे से कराओके ग्रुप सिहोरा द्वारा रफी एवं किशोर के नाम शानदार प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें विजयंत साहू ने जब दर्द नहीं था सीने में तब खाक मजा था जीने में, सुनील साहू ने आज मौसम बड़ा बेईमान है, पीवी संजय ने जाने कहां गए वो दिन, नीरज गौतम ने लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है जैसे गीतों से समा बांध दी।