शहर के ऑटो यूनियन के अध्यक्ष बनवारी धाकरे ने बताया कि हर वर्ष ऑटो यूनियन के द्वारा शहर में गणतंत्र दिवस की अवसर पर विशाल रैली का आयोजन किया जाता है। आज ऑटो यूनियन ने पहले ध्वजारोहण किया इसके बाद ऑटो की एक विशाल रैली शहर में देशभक्ति गीतों के साथ तिरंगा झंडा फहराते हुए निकाली गई।