शिवपुरी नगर: प्रसुता को करैरा से रैफर करने वाले डॉक्टर ने मुंगावली निवासी प्रसुता की जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान कर बचाई जान
करैरा तहसील क्षेत्र के मुंगावली गांव की रहने वाली प्रसूता भारती आदिवासी को प्रसव पीड़ा के बाद करैरा चिन्नोद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उसे डॉक्टर अजय बैसला ने जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां प्रसुता को रक्त नहीं मिला और प्रसूता के परिजनों ने रक्त देने से इंकार कर दिया इसके बाद करैरा से जिला अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर डॉक्टर ने रक्तदान कर जान बचाई।