शिवपुरी नगर: सुजवाया गांव में जमीनी विवाद में अधेड़ की बाइक में मारी बाइक से टक्कर,फिर दो लोगों ने पीटा, जिला अस्पताल में भर्ती
शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के सुजवाया गांव में बुधवार की सुबह जमीनी विवाद के चलते पहले अमर सिंह की बाइक में दूसरी बाइक से टक्कर मार दी गई इसके बाद बाइक सवार अमर सिंह के साथ रामनाथ गुर्जर और दामू ने मिलकर जमकर मारपीट भी कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।