नौगांव: नौगांव थाना परिसर में सल्फास कांड के बाद युवक की मौत, बेटी के आरोपों से बवाल, पुलिस पर गंभीर सवाल, वीडियो वायरल
नौगांव थाना परिसर में सल्फास खाने वाले 35 वर्षीय राजकुमार कुशवाहा की इलाज के दौरान मौत के बाद मामला अब नया मोड़ लेता नजर आ रहा है। इस घटना को लेकर मृतक की पुत्री का बयान सामने आया है, जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए नौगांव थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पूरे मामले को लेकर तरह-तरह की