तरहसी: तरहसी थाना के एसआई बालकृष्ण ने नए आपराधिक कानूनों में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के व्यावहारिक उपयोग पर प्रशिक्षण दिया
Tarhasi, Palamu | Mar 24, 2025 पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) के निर्देश पर सभी अनुसंधानकर्ताओं को नए आपराधिक कानूनों-2023 में इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। मनातू एवं नावाजयपुर थाना के सभी एसआई व एएसआई के लिए तरहसी थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर बालकृष्ण को मास्टर ट्रेनर बनाया गया है। इन्ही के माध्यम से सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।