तरहसी: पांकी विधायक डॉ. शशि भूषण मेहता ने मंझौली टू के झालखंडी मंदिर में पर्यटन सुविधाओं की कमी को विधानसभा में उठाया
Tarhasi, Palamu | Mar 25, 2025 तरहसी के मंझौली टू के झालखंडी मंदिर में पर्यटन सुविधा के मामले को विधानसभा में उठाया गया। पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशि भूषण मेहता ने मंगलवार दोपहर 12 बजे मामले को उठाते हुए कहा कि चैत्र नवरात्र पर 9 दिनों तक भव्य मेला का आयोजन होता है।हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं,लेकिन पर्यटन सुविधा नहीं रहने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी होती है।