उमरेठ: उमरेठ में कुम्हार समाज की रोजीरोटी पर संकट गहराया,पांच पीढियों से मिट्टी देने वाली जमीन पर प्रशासन बना रहा बाउंड्री वाल
उमरेठ के कुम्हार समाज के पचास परिवारों पर रोजी रोटी का संकट गहरा गया है। मोरडोंगरी रोड पर वार्ड क्रमांक सोलह की जिस जमीन से पांच पीढियों से कुम्हार मटके और मूर्ती बनाने के लिए मिट्टी खोदते थे। प्रशासन वहां बाउंड्री वाल बनाकर अन्य समाज को आबंटित कर रहा है। जनपद पंचायत की सीईओ गुरुवार को उमरेठ पहंुची। छह बजे किसानों ने जमीन पर निर्माण का विरोध किया।