गया टाउन सीडी ब्लॉक: 14 वर्षों से बंद ज़मीन का निबंधन खुला, मिली राहत, डीएम शशांक शुभंकर की पहल से 5 भूखंड रोक सूची से मुक्त
गुरुवारको दोपहर 12 गया जिले में वर्षों से जमीन की खरीद-बिक्री पर लगी रोक से परेशान लोगों को अब राहत मिलने लगी है। जिला प्रशासन ने लंबे समय से रोक सूची में फंसी जमीनों की समीक्षा करते हुए पांच भूखंडों को खरीद-बिक्री के लिए मुक्त कर दिया है। इनमें कुछ मामले ऐसे भी थे जो वर्ष 2009 और 2010 से लंबित थे। जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की पहल पर यह कार्रवाई की गई है।