पतरातू: सयाल परियोजना आवासीय कॉलोनियों की दयनीय स्थिति को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने पीओ को मांग पत्र सौंपा
सयाल पीओ कार्यालय में सयाल परियोजना के आवासीय कॉलोनियों की दयनीय स्थिति को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियन ने एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कर परियोजना पदाधिकारी को मांग-पत्र सौंपा। इसके बाद सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता वासुदेव साव ने किया। प्रदर्शनकारियों ने कॉलोनियों में बुनियादी सुविधाओं की गंभीर कमी का मुद्दा उठाया।