पतरातू: भुरकुंडा पंचायत में हजारीबाग सांसद ने बेटियों की शादी के लिए लहंगा वितरित किए
हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के सौजन्य से भुरकुंडा पंचायत क्षेत्र में जरूरतमंद बेटियों की शादी के लिए लहंगा वितरण किया। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र सांसद प्रतिनिधि पूनम साव, राकेश सिन्हा भुरकुंडा मुखिया अजय पासवान के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में यह वितरण किया,कहा यह कार्य नियमित रूप से जारी रहेगा।हर एक जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाना सांसद की प्राथमिकता है