पतरातू: सिद्दो-कान्हू चौक उरीमारी में स्वतंत्रता सेनानी सिद्दो-कान्हू की जयंती मनाई गई
सिद्दो-कान्हू चौक उरीमारी में स्वतंत्रता सेनानी सिद्दो-कान्हू की 210वीं जयंती मनाई गई,नेतृत्व विस्थापित नेता अबुआ संथाल समाज भारत दिशोम के केन्द्रीय महासचिव दसई मांझी ने किया। दसई मांझी सहित ग्रामीणों ने सिद्धों कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।मौके पर दसई मांझी ने कहा कि संथाल विद्रोह के प्रणेता सिद्दो का जन्म 1815 में हुआ था