पतरातू: भुरकुंडा सौंदा बस्ती स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया गया, क्लश शोभायात्रा निकाली गई
भुरकुंडा सौंदा बस्ती स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव पूरे भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा 301 कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें शामिल महिला श्रद्धालुओं ने पास के जलाशय से कलश में जल भरकर नगर भ्रमण किया। इसके उपरांत हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच मंदिर परिसर में कलशों की स्थापना की गई और इलाक़ा भक्तिमय हुआ।