प्रतापगढ़: बीट पुलिसकर्मियों की सक्रियता से 24 घंटे में 8 गैंगस्टर और 1 ईनामिया अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने पुलिस लाइन में किया सम्मानित
बीट पुलिस कर्मियों के साहस व सक्रियता से पिछले 24 घंटे में 8 गैंगस्टर व 1 ₹25,000 के ईनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इसी को लेकर शनिवार के दिन पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार ने अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह की मौजूदगी में 7 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।