खींवसर: नागौर में एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पांचौड़ी पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
खींवसर उपखंड क्षेत्र की पांचौड़ी थाना पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी डोडा पोस्त सप्लायर भगाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को भोजास चौराहा से गिरफ्तार किया गया। इस मामले मे पूर्व में 11 सितंबर 2021 को दो आरोपियों को गिरफ्तार उनके कब्जे से 2 क्विंटल 35 किलो डोडा पोस्त बरामद किया था।