खींवसर: खींवसर उपखंड के टांकला गांव के पास दो बाइक की आपस में हुई टक्कर, दो जने हुए घायल
खींवसर उपखंड क्षेत्र के टांकला गांव के पास ढींगसरा जाने वाले मुख्य मार्ग पर देर शाम को दो बाइक की आपस मे टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनते ही पास के खेत मे काम कर रहे ग्रामीणों ने घायलों को संभाला व घटना की सूचना खींवसर सीएचसी मे दी। परिजनो ने बताया कि किशोर वैष्णव काम से घर लौट रहा था वही खेत की ओर जा रहे मोहनराम की बाइक से उसकी टक्कर हो गई।