खींवसर: खींवसर कस्बे के आचीणा गांव में मंदिर से चांदी के छत्र हुए चोरी, पांचौड़ी पुलिस जांच में जुटी
नागौर मे खींवसर कस्बे के आचीणा गांव स्थित एक मंदिर से छत्र चोरी होने को लेकर पांचौड़ी थाने में मामला दर्ज हुआ है। आचीणा सरपंच श्रवण सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट देकर बताया कि गांव स्थित नागणेची माता मंदिर मे बदमाशों ने ताले तोड़ते हुए चोरी की है। बदमाश मंदिर के अंदर रखे छह चांदी के छत्र चुरा ले गए। पांचौड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।