खींवसर: चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेता ने दी सफाई
नागौर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण मे हुई कम वोटिंग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर का चिंता जताने वाला वीडियो एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। जिसमें चिकित्सा मंत्री खींवसर अपने कुछ समर्थकों को कह रहे हैं कि हमारे ही लोगो ने वोट ही नहीं दिए। इसको लेकर आज बीजेपी नेता शांतिलाल शर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो एडिट किया हुआ है।