खींवसर: चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, नागौर में भाजपा की सीट को लेकर जताई चिंता
नागौर लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण मे कम वोटिंग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर का चिंता जताने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो मे चिकित्सा मंत्री खींवसर अपने कुछ समर्थकों के साथ पैदल चल रहे हैं और इसी दरमियान एक समर्थक कहता है कि पहले चरण मे बहुत कम वोटिंग हुई है। इतने मे चिकित्सा मंत्री यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि यह बीजेपी के लिए बड़ा नुक़सान है।