जखी हत्याकांड के खिलाफ कैंडल मार्च, अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग
आरा सुख नशा के कारोबारीयो के खिलाफ आंदोलन कर रहे युवक जखी कि तस्करों ने गोली मारकर हत्या कर दी, मामला भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के गढ़हनी स्थित इसलामगंज मोहल्ले से जुड़ा हुआ है जहां के रहने वाले युवक को घर में घुसकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर मौत के नींद सुला दिया, इस घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश का माहौल कायम है एवं घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने सड़क जामकर खूब हंगामा किया,
Arrah, Bhojpur | Sep 15, 2026