जमुई: मटिया गांव में विषैले सांप के डंसने से महिला की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Jun 8, 2026 मटिया गांव में घर की सफाई करने के दौरान विषैले सांप ने राजू चौधरी की पत्नी उषा देवी को डंस लिया। धीरे- धीरे महिला की तबियत बिगड़ने लगी। उंसके बाद परिजन द्वारा फौरन महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सोमवार की शाम 5:00 बजे पटना रेफर कर दिया।